Home जालंधर युवक ने ट्रैन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने मारपीट का लगाया आरोप , पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

युवक ने ट्रैन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने मारपीट का लगाया आरोप , पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

by Doaba News Line

जालंधर : शुक्रवार देर रात एक युवक ने ट्रैन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर बड़ी सख्या में लोग इकट्ठा हो गए। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना कि सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 कि पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान नितीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेज दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार नितीश अपने पीछे पत्नी, मां और चार साल के बेटे को छोड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले नितीश का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था। उनका कहना है कि तीन लोग, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थी। उन्होंने नितीश के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी टी-शर्ट तक फाड़ दी गई थी। मृतक के भाई (मौसी के बेटे) ने बताया कि नितीश सीधा-सादा युवक था और अपने काम से काम रखता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में कथित तौर पर नशे का कारोबार करने वाले कुछ लोगों ने उसे परेशान किया था।

परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। तब तक वे नितीश का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि गहन जांच कर रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment