Home एजुकेशन CBSE के ‘भारतीय भाषा समर कैंप–2026’ के तहत मानव सहयोग स्कूल में बंगाली भाषा परिचय गतिविधि का आयोजन

CBSE के ‘भारतीय भाषा समर कैंप–2026’ के तहत मानव सहयोग स्कूल में बंगाली भाषा परिचय गतिविधि का आयोजन

by Doaba News Line

जालंधर : मानव सहयोग स्कूल, जालंधर में सी.बी.एस.ई. के भारतीय भाषा समर कैंप (BBSC)-2026 के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को बंगाली भाषा से परिचित कराने के उद्देश्य से एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक अन्य भारतीय भाषा से जोड़ना, भाषाई विविधता को समझाना तथा सांस्कृतिक एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था।

गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने बंगाली भाषा में दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले अभिवादन (Greetings) एवं सामान्य अभिव्यक्तियों (Expressions) जैसे ‘नमस्कार’, ‘शुभो शोकाल’ (सुप्रभात), ‘आपनी केमोन आछेन?’ (आप कैसे हैं?) तथा ‘धन्नोबाद’ (धन्यवाद) के सही उच्चारण, अर्थ और प्रयोग की जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने प्लेकार्ड्स के माध्यम से इन शब्दों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी और अपने साथियों को भी बंगाली भाषा के मूल शब्दों से परिचित कराया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सपना कुमार ने कहा कि भारत की विभिन्न भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करना न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार में सहायक है, बल्कि उनमें राष्ट्रीय एकता, आपसी सम्मान तथा सांस्कृतिक विविधता के प्रति आदर की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक भारतीय भाषाएँ सीखने के लिए प्रेरित किया।

 

 

You may also like

Leave a Comment