

दोआबा न्यूज़लाइन

वाशिंगटन डीसी : अमेरिका का एक सैन्य विमान अपाचे हेलिकॉप्टर बीते सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस हादसे की पुष्टि न्यूयॉर्क पत्रकारों से बातचीत के दौरान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की है।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि जलडमरूमध्य के पास अपाचे गनशिप के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी दोनों पायलट सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा ‘पायलट सुरक्षित हैं… हम कल एक रिपोर्ट जारी करेंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अपाचे ईरानी हमले का शिकार हुआ है या उसमें कोई तकनीकी खराबी या कोई और समस्या हुई। खबर यह भी है कि ये हादसा बीते कल उस वक्त हुआ जब इजरायल और ईरान एक दूसरे पर मिसाइल हमले कर रहे थे। फिलहाल अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करने के लिए अपाचे, हथियारों से लैस MQ-9 रीपर ड्रोन और F/A-18 और F-35 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया है। जानकारी के मुताबिक अपाचे हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल छोटे हथियारबंद बोट्स और ड्रोन से होने वाले हमलों को रोकने के लिए किया जाता है।


