

दोआबा न्यूज़लाइन

मुल्लांपुर दाखा: लुधियाना के दाखा हलके से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली SAD को छोड़कर आज अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ऑयली ने गुरुद्वारा साहिब थड़ा साहिब पाठशाही छठी में अरदास करने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। जहां अकाली दल वारिस पंजाब दे द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औपचारिक तोर पर पार्टी ज्वाइन की।
बता दें कि अकाली दल वारिस पंजाब दे जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाली पार्टी है।


वहीं गुरुद्वारा थड़ा साहिब में अरदास के दौरान उनके समर्थकों और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें नई राजनीतिक पारी शुरू करने के लिएशुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब और पंथक विचारधारा से जुड़ी सभी पार्टियों तथा संगठनों को एक मंच पर लाना है। आज के समय में पंथक ताकतों की एकजुटता बेहद जरूरी है, ताकि पंजाब और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह लंबे समय से पंथक एकता के समर्थक रहे हैं और भविष्य में भी इसी दिशा में काम करते रहेंगे।


