Home पंजाब पंजाब में मां वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, टिप्पर से टकराई टेम्पो ट्रैवलर, 2 की मौत

पंजाब में मां वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, टिप्पर से टकराई टेम्पो ट्रैवलर, 2 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

बटाला: बटाला में अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर आज तड़के सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बटाला के उधोवाल अड्डे के पास मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर की टिप्पर से भयानक टक्कर हो गई। हादसे में 2 ट्रेवलर सवार लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के भी परखच्चे उड़ गए। ट्रेवलर सवार सभी श्रद्धालु मानसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार सुन स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रेवलर से लोगों को बाहर निकलने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने इसके बाद पुलिस को सूचित किया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस और एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर रेफर कर दिया। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर रेफर किया गया है। एक यात्री के सिर पर गहरी चोट है, जबकि गाड़ी के ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं मौके पर पहुंचे ‘पांडे टूर एंड ट्रैवल’ बटाला के सदस्य सुदेश कुमार बोबिया ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6 बजे के करीब हुआ। उनके अनुसार एक्सीडेंट के समय जब आगे चल रहा एक टिप्पर मुख्य हाईवे से नीचे कच्चे रोड की तरफ उतर रहा था। टिप्पर के अचानक मोड़ने के कारण अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर सीधा टिप्पर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टेम्पो ट्रैवलर में ड्राइवर समेत कुल 15 यात्री सवार थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment