

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आती शेर सिंह कॉलोनी में एक किराए के मकान में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि शेर सिंह कॉलोनी के मकान नंबर 416 में पहली मंजिल पर किराए पर रह रहे व्यक्ति की बाथरूम में लाश बरामद हुई है। लाश की हालत देख कर लग रहा है कि व्यक्ति की मौत 7-8 दिन पहले हुई है। लाश फूल चुकी थी और उससे बहुत तेज बदबू आ रही थी। घर से तेज बदबू आने पर उसी मकान में निचे रह रहे किरायेदार को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।


वहीं सुचना पाकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मोके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी। थाना प्रभारी जयइंद्र ने बताया कि घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने जांच की तो बदबू बाथरूम के अंदर से आ रही थी। पुलिस ने जब बाथरूम में जाकर देखा तो वहां मैट से लिपटा हुआ एक शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है और बनती कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
इस सबंधी सूचना मिलते ही ए.सी.पी. वैस्ट आतिश भाटिया भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस देर रात तक जांच में जुटी रही लेकिन अभी तक मृतक व्यक्ति की मौत के कारणों को पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी तो उसे मीडिया के साथ सांझा की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक की पत्नी व बच्चे भी घर से फरार हैं। उनकी भी पुलिस तलाश कर रही है।

वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए घर में रह रहे अन्य किरायेदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि आज सुबह से घर के ऊपर वाले हिस्से में काफी बदबू आ रही थी। उन्हें पहले लगा कि कोई जानवर इत्यादि मरा हो सकता है लेकिन बाद में पता चला कि ऊपर रहते किराएदारों में किसी की मौत हुई है, जिसके कारण बहुत ज्यादा बदबू आ रही है। हरप्रीत सिंह के अनुसार घर के ऊपर वाले हिस्से में पति-पत्नी व उनके चार बच्चे रहते थे। इसके अलावा एक और व्यक्ति भी उनके घर में आया करता था। उसने बताया कि कई दिनों से उसने ऊपर वाले किराएदार परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा था। उसने बताया कि घर के मालिक को पौंटा साहिब में रहते हैं।

