Home एजुकेशन एपीजे कॉलेज के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए शीर्ष स्थान

एपीजे कॉलेज के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए शीर्ष स्थान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतिम परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी में श्रेष्ठ स्थान हासिल किए। तृतीय वर्ष की विद्यार्थी तरनप्रीत कौर ने 858/1100 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय वर्ष की विद्यार्थी रिपननीत कौर ने 580/800 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष की विद्यार्थी हरशिया सचदेवा ने 579/800 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में तृतीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह कड़ी मेहनत करके अपने सपनों
को साकार करें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने विभागाध्यक्ष नीरज कत्याल और मैडम नितिका गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहें।

 

 

You may also like

Leave a Comment