



दोआबा न्यूज़लाइन


कहा- कानून-व्यवस्था की खराब हालत


जालंधर: शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में बीते दिन जब एक पॉलिटिकल पार्टी अपनी ‘शुक्राना यात्रा’ शुरू करने वाली थी, उस दौरान मंदिर की पार्किंग में 2 गुटों के बीच ईंट-पत्थर और तलवारें चलीं, यह घटना बहुत निंदनीय है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सत्ताधारी पार्टी के प्रोग्राम में एक तीर्थस्थल पर जहां हजारों भक्त माथा टेकने आते हैं, ऐसी घटना होना।
उन्होंने कहा कि यह घटना जालंधर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की हालत को दिखती। इस एक घटना ने शहर के लोगों, खासकर श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने आने वाली संगत में डर का माहौल बना दिया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।





