
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर में एनएचएस अस्पताल के सामने बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार आकर ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात जालंधर के कपूरथला चौक पर एक तेज रफ्तार कार सीधा आकर मोड़ कर रही ट्रेक्टर ट्रॉली में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
चश्मदीदों के अनुसार कार सवार युवक गंभीर घायल हुए हैं जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचा गया है। लोगों ने बताया कि कार में तीन से चार युवक सवार थे और सभी युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे। वहीं ट्रॉली चाक मौके से फरार हो गया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद काफी देर तक रोड पर लंबा जाम लग गया।

