Home विदेश इंडोनेशिया में बड़े हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 8 की मौत

इंडोनेशिया में बड़े हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 8 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया से एक बड़ी दुःख भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकाप्टर में सवार सभी 8 लोगों की जान चली गई है। इस विमान हादसे की पुष्टि इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शुक्रवार को की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त एयरबस H130 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर PT मैथ्यू एयर नुसंतारा कंपनी का था। बताया जा रहा है कि हेलीकाप्टर ने बीते गुरुवार को वेस्ट कलिमंतान प्रांत के मेलावी जिले से उड़ा था। उड़ान भरने के मात्र 5 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। हादसे के वक़्त हेलीकॉप्टर कुबु राया जिले में स्थित दूसरे पाम ऑयल प्लांटेशन की ओर जा रहा था। हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया
, सर्च ऑपरेशन टीम को घने जंगलों के बीच विमान का मलबा बरामद हुआ। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment