Home जालंधर जालंधर के एक कारोबारी के घर पर ED का छापा, AAP मंत्री संजीव अरोड़ा के हैं करीबी

जालंधर के एक कारोबारी के घर पर ED का छापा, AAP मंत्री संजीव अरोड़ा के हैं करीबी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में आज सुबह- सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के कारोबारी पर ED की यह कार्रवाई राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा से जुड़े कथित लैंड फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का ही एक हिस्सा है। कार्रवाई के लिए शुक्रवार सुबह- सुबह ईडी की टीमें जालंधर के पॉश एरिया JTB नगर के एक घर पहुंचीं और जांच में जुट गईं।

बताया जा रहा है कि जालंधर का यह कारोबारी जिसके घर पर आज रेड चल रही है वह सांसद संजीव अरोड़ा का बेहद करीबी है। ED के अधिकारी पुलिस बल के साथ कारोबारी के घर के अंदर मौजूद हैं और घर से एंट्री और एग्जिट रोक दी गई है।

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड, करीबी के ठिकानों पर भी हुई कार्रवाई

पंजाब की आप सरकार के बड़े मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित निवास पर आज सुबह ED ने रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम आज सुबह करीब 7 बजे कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित घर पर छापामारी के लिए पहुंच गई। जिसके बाद घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया और किसी को अंदर से बाहर या बाहर से अंदर नहीं जाने दिया।

बताया जा रहा है कि जिस समय संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड हुई उस समय मंत्री अरोड़ा घर पर मौजूद नहीं थे। जानकारी के अनुसार लुधियाना में संजीव अरोड़ा के घर के अलावा ED ने जालंधर में भी रियल एस्टेट कारोबारी हेमंद सूद के ठिकानों पर ED ने रेड की है। सूद हैंम्पटन होम के डायरेक्टर हैं और संजीव अरोड़ा के करीबी भी माने जाते हैं। खबर यह भी है कि हेमंत सूद के लुधियाना में सराभा नगर स्थित कोठी नंबर 175-I पर भी रेड चल रही है।

ED से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री पर यह रेड जमीन सौदे को लेकर हुई है। सूत्रों के मुताबिक ED को शक है कि मंत्री अरोड़ा ने सूद के साथ मिलकर हैम्पटन होम्स वाली जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज गलत तरीके से किया। जिसके बाद इंडस्ट्रियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदल दिया गया। इस में नियमों को अनदेखा किया गया।

AAP के बड़े मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED कीखबर मीडिया में आते ही केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर मंत्री संजीव अरोड़ा की फोटो लगाकर लिखा- सब फड़े जाणगे (सब पकड़े जाएंगे)। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी AAP के बड़े मंत्रियों पर हो रहीं रैड्स को डिक्टेटरशिप कहा है। उन्होंने कहा कि बीते 3 दिन में यह AAP के दूसरे बड़े मंत्री पर रेड है। इससे पहले राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर सहित कई ठिकानों पर ED ने रेड की थी।

CM मान ने चंडीगढ़ में कहा कि बीते चुनाव में अरोड़ा ने BJP को बुरी तरह हराया था। और अब आप के मंत्रियों पर ED, इनकम टैक्स, नोटिस भेजो और डराओ यह भाजपा की 2027 चुनाव की तैयारी है। BJP को इलेक्शन के लिए 117 लोग नहीं मिल रही है। यह कह रहे है कि या तुम चुनाव न लड़ो या हमारी वॉशिंग मशीन से निकलो। उन्होंने कहा कि एसएस रैड्स में निकलता कुछ नहीं है। यह डेमोक्रेसी नहीं यह डिक्टेटरशिप है। यह लोकतंत्र नहीं है।

 

 

You may also like

Leave a Comment