दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अक्टूबर-नवंबर में जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी मोहाली में आयोजित की जाएगी, जबकि बाकि सभी मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे।
नितिन कोहली ने बताया कि 1982 के बाद यह पहली बार होगा जब भारत में एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। भारत में भी इसकी मेजबानी करने का सौभाग्य पंजाब को मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे बताया कि टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए मोहाली और जालंधर के सुरजीत हॉकी मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। खास तौर पर ग्राउंड की लाइटिंग व्यवस्था पर 4 से 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही जिम ,ड्रेसिंग रूम और डग – आउट को नया लुक दिया जा रहा है। टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग लेगीं ,टूर्नामेंट की संभावित तारीखें 29 अक्टूबर से 11 नवंबर तय की गई हैं।
कोहली ने कहा कि इस आयोजन से जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, शहर में पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय कारोबार में भी उछाल देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बुर्लटन पार्क में नए ग्राउंड का उद्घाटन भी इसी दौरान किया जाएगा, जहां अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया इसके आयोजन से न केवल शहर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा , अपितू पंजाब के खिलाडियों को अपने मनपसंद अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा।
इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और इसे जालंधर के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


