Home बॉलीवुड ब्राइडल लुक और मांग में सिंदूर देख Fans के मन में आया एक ख्याल, क्या शहनाज गिल ने कर ली है शादी?

ब्राइडल लुक और मांग में सिंदूर देख Fans के मन में आया एक ख्याल, क्या शहनाज गिल ने कर ली है शादी?

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: मशहूर अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में शहनाज गिल ने हैवी लहंगा पहना हुआ है और वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सबसे ज़्यादा उनकी मांग में डला सिंदूर सब लोगों को आकर्षित कर रहा है। उनके कई फैंस सोच रहे हैं कि क्या शहनाज ने सीक्रेट तरीके से शादी कर ली है।

लेकिन हम यहां आपका सस्पेंस तोड़कर आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने शादी नहीं की है। उन्होंने यह लुक किसी आने वाले ब्रांड के ऐड शूट के लिए कैर्री किया था और उसकी ही तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। जिससे उनके फैंस को यह लगा कि शायद शहनाज ने शादी कर ली है।

बताए चलें कि शहनाज गिल ‘ बिग बॉस 13 ‘ के समय से खूब चर्चा में रही। शहनाज ने सलमान खान की फिल्म ‘ किसी का भाई किसी की जान ‘ के जरिये बॉलीवुड में एंट्री की थी। जल्द ही 24 जुलाई 2026 को उनकी नई फिल्म ‘इश्कनामा’ सिनेमाघरों में आने वाली है। इसके अलावा आगे वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ Singh Vs Kaur 2 में भी नजर आएंगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment