

दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर में रीजनल ट्रांसफर अथॉरिटी (RTA) अफसर रविंदर सिंह गिल का उनके फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रविंदर गिल का शव जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में बरामद हुआ है। फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटक बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक रविंदर सिंह गिल अपने फ्लैट से बाहर नहीं आए तो उनके ड्राइवर और गनमैन को शक हुआ। इसके बाद जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो रविंदर का शव बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी।

वहीं सूचना पाकर तुरंत पुलिस फ्लैट में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि रविंदर सिंह गिल पहले अपने पैतृक शहर बठिंडा में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर थे। जिसके बाद तरक्की मिलने के कारण उन्हें चंडीगढ़ हेड ऑफिस में भेज दिया गया। हाल ही में उन्होंने जालंधर के RTA का अतिरिक्त चार्ज सौंपा संभाला हुआ था।


