Home क्राईम जालंधर के शाहकोट में रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने जहरीला पदार्थ निगलकर किया सुसाइड, अस्पताल में तोडा दम

जालंधर के शाहकोट में रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने जहरीला पदार्थ निगलकर किया सुसाइड, अस्पताल में तोडा दम

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पत्नी ने NRI बहू व परिजनों पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के शाहकोट के पास स्थित गांव कनियां कलां में एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट के गांव कनियां कलां के रहने वाले पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने पारिवारिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर कर ली है। मृतक की पहचान 68 वर्षीय हरभजन सिंह के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी का आरोप है कि न्यूजीलैंड में रहने वाले उनके बेटे-बहू के बीच चल रहे विवाद और बहू के परिवार पक्ष द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए गए झूठे मुकदमों व लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उनके पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि तलाक के मामले से बौखलाकर उनकी बहू नवदीप कौर ने अपने पिता रछपाल सिंह के जरिए उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बहू के परिजनों ने उन्हें परेशान करने की नीयत से थाना सिटी बटाला (गुरदासपुर) में रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरभजन सिंह, उनके बेटे अमरप्रीत सिंह, दोनों बेटियों और दामाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। जिससे हर वक़्त हरभजन सिंह परेशान चल रहे थे। कुलवंत कौर ने बताया कि वह और उनके पति 10 जून 2026 को ही न्यूजीलैंड से भारत लौटे थे, लेकिन यहां आने के बाद भी लड़की वाले उन्हें लगातार डरा-धमका रहे थे।

मृतक की पत्नी के आरोपों के अनुसार उनकी बहू नवदीप कौर, उसके पिता रछपाल सिंह और न्यूजीलैंड व पंजाब के रहने वाले उनके कई अन्य साथियों द्वारा उन्हें लगातार दी जा रही लगातार धमकियों से तंग आकर हरभजन सिंह ने बीते 14 जून की शाम करीब 5 बजे जहरीली चीज खा ली। जिसके बाद परिवार उन्हें गंभीर हालत में जालंधर के फोर्टिस अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची शाहकोट थाना पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ दिलबाग सिंह के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस शव परिजनों को सौंप देगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

 

 

You may also like

Leave a Comment