Home क्राईम जालंधर के मशहूर रिसोर्ट का मालिक गिरफ़्तार, जिम में महिला ट्रेनर ने छेड़छाड़ के लगाए आरोप, CCTV में कैद घिनौनी हरकत

जालंधर के मशहूर रिसोर्ट का मालिक गिरफ़्तार, जिम में महिला ट्रेनर ने छेड़छाड़ के लगाए आरोप, CCTV में कैद घिनौनी हरकत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर में 66 फ़ीट रोड पर स्थित मशहूर रिसोर्ट के मालिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मशहूर रिसोर्ट मालिक पर जिम ट्रेनर के साथ लगे छेड़छाड़ के आरोपों के चलते पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लेडी जिम ट्रेनर की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने रिसोर्ट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते शुक्रवार शाम 8 बजे चुनमुन मॉल के नजदीक स्थित जिम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जालंधर के एक कारोबारी ने जिम में लेडी जिम ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ की। यह घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रिसोर्ट का मालिक जाता है और महिला जिम ट्रेनर को पीछे से बाहों में भर लिया। यह देखकर लेडी ट्रेनर भी हैरान रह गई और उसने पीछे मुड़कर कारोबारी को पीछे धकेला और विरोध जताया। एक फुटेज में महिला ट्रेनर कारोबारी के साथ बहस करते हुए वहां से जाती भी दिख रही है। इस घटना के वक़्त जिम में मौजूद सभी लोग भी दंग रह गए।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद जिम ट्रेनर महिला ने कारोबारी द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर मामले में FIR दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपी रिसोर्ट मालिक को मौके से ही हिरासत में ले लिया और थाने ले गए।

 

 

You may also like

Leave a Comment