Home जालंधर BREAKING: शहर में लगे कूड़े के ढेरों से अब जालंधरवासियों को मिलेगी राहत, सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

BREAKING: शहर में लगे कूड़े के ढेरों से अब जालंधरवासियों को मिलेगी राहत, सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से लगे कूड़े के ढेरों से जल्द शहरवासियों को राहत मिलने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में सफाई सेवकों की हड़ताल खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को जालंधर के मेयर विनीत धीर ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ बैठक की, जिसके बाद उन्होंने सफाई सेवकों को उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया। वहीं मेयर के आश्वासन के बाद सफाई सेवकों ने हड़ताल ख़त्म करने का निर्णय लिया है।

कहा यह भी जा रहा है कि हड़ताल खत्म होने के बाद आज सोमवार दोपहर बाद सफाई सेवक दोबारा काम पर लौट आएंगे और शहर की सड़कों में लगे कूड़े के ढेरों को उठाने का काम शुरू कर दिया जायेगा। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम प्रशासन ने भी हड़ताल खत्म होने के बाद राहत की सांस ली है और अब शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य करने का काम शुरू हो गया है। पिछले 4-5 दिनों से शहर में कूड़े की लिफ्टिंग नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए।

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से सफाई सेवक काम छोड़ कर हड़ताल पर बैठे हुए थे। जिसके चलते शहर के कई इलाकों और प्रमुख सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। हड़ताल के चलते सफाई सेवकों ने कूड़ा उठाने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। नगर निगम के यूनियन नेताओं और कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जालंधर शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही ।

 

 

You may also like

Leave a Comment