Home जालंधर जालंधर के न्यू रसीला नगर में पुलिस ने रेड कर पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, अलग- अलग ब्रांड की 126 बोतलें जब्त

जालंधर के न्यू रसीला नगर में पुलिस ने रेड कर पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, अलग- अलग ब्रांड की 126 बोतलें जब्त

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर वेस्ट हलके के न्यू रसीला नगर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर पर रेड की है। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान पुलिस टीम ने घर से अवैध शराब की 10 से 12 पेटियां बरामद की हैं। अधिकारियों के मुताबिक घर से अलग- अगल ब्रांड की करीब 126 बोतलें बरामद की और मौके से 1 व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस और आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि न्यू रसीला नगर स्थित एक घर में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके आधार पर आबकारी इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के अंदर से अलग-अलग मशहूर ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद की। इस दौरान घर से कमरों और बोरियों में करीब 10 से 12 पेटियों से कुल 126 बोतलें शराब की मिलीं। मौके से टीम ने शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को काबू किया।

वहीं इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने बरामद शराब की पेटियों की गिनती कर पूरी सूची तैयार कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है कि मकान में अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुराना भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।

 

 

You may also like

Leave a Comment