Home क्राईम जालंधर के अर्बन स्टेट इलाके में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की Raid, भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू व अन्य सामान बरामद

जालंधर के अर्बन स्टेट इलाके में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की Raid, भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू व अन्य सामान बरामद

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधरः जालंधर में मंगलवार देर शाम 2 थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्बन स्टेट इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बारों पर रेड की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो हुक्का बार में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छापामारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू, हुक्के और अन्य संबंधित सामान बरामद किया है।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में कई जगह पर अवैध हुक्का बार चलते है। सूचना के आधार पर एसीपी वेस्ट और एसीपी मॉडल टाउन की निगरानी में कार्रवाई की योजना तैयार की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों की एक संयुक्त टीम बनाई गई। इसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ अर्बन एस्टेट इलाके स्थित संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

एडीसीपी ने आगे बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस टीम को हुक्का बार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड तंबाकू, कई हुक्के और अन्य संबंधित सामान बरामद हुआ। पुलिस ने हूका बार से करवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हुक्का बार में अवैध गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बिल्डिंग मालिक के खिलाए भी काननी कार्रवाई की जाएगी।

एडीसीपी ने कहा कि शहर में किसी तरह के अवैध काम को बर्दाश्त नहीं दिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि अगर किसी के इलाके में अवैध कारोबार चल रहा है तो पुलिस को सूचना दी जाए और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment