Home एजुकेशन PCMSD कॉलेज का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी नतीजों में किया शानदार प्रदर्शन

PCMSD कॉलेज का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी नतीजों में किया शानदार प्रदर्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन के कॉस्मेटोलॉजी विभाग (P.G. Department) की M.Voc. कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर-II की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) की परीक्षा के नतीजों में बेहतरीन स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया है।कॉलेज कि छात्रा जशनप्रीत कौर, रीति आहूजा और अंशिका ने 8.93 सीजीपीए के शानदार स्कोर के साथ यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया है, जो उनकी पढ़ाई में उत्कृष्टता, कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रेसिडेंट नरेश बुधिया, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनोद दादा, मैनेजिंग कमेटी के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर ने इन होनहार छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कॉस्मेटोलॉजी विभाग की हेड दलजीत कौर की भी उनके समर्पित मार्गदर्शन और बेहतरीन नतीजों में योगदान के लिए सराहना की और छात्राओं के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।

 

 

You may also like

Leave a Comment