Home जालंधर राजा वड़िंग की EXIT के बाद परगट की एंट्री, संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान

राजा वड़िंग की EXIT के बाद परगट की एंट्री, संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान

by Doaba News Line

जालंधर : पार्टी को अब पंजाब प्रधान मिल चुका है, विधायक परगट सिंह को सूबे की कमान मिली है। कांग्रेस ने 16 साल बाद दोआबा क्षेत्र से पार्टी प्रधान बनाया है। हाईकमान द्वारा यह फैसला पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को देखते हुए लिया गया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने यह दावपेच खेला है।

परगट सिंह के सूबा प्रधान बनने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली। जिम्मेदारी मिलने के बाद परगट सिंह के निवास पर जश्न का माहौल देखने को मिला। लड्डू बाटकर पटाखे फोड़े गए।

बताते चले कि प्रधान बनने की दौड़ में सबसे पहला नाम विजयइन्दर सिंगला का था, इससे पहले सुबह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपा। वडिंग के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही हाईकमान ने परगट सिंह के नाम पर मोहर लगा दी गई। राजा वड़िंग की राहुल गाँधी से हुई अहम मुलाकात के बाद ही समीकरण बदले।

पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार विजेता व पूर्व पुलिस अधिकारी परगट सिंह के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के विभिन्न धड़ों को एकजुट कर 2027 विधानसभा चुनाव है, पार्टी के स्तर को ऊंचा उठाना भी परगट सिंह का अहम लक्ष्य रहेगा। हाईकमान ने सिख चेहरा खड़ा कर साबित किया है कि एक बार फिर से पंजाब को पंजाबी ही संभाल सकता है।

आइये एक झलक मारते है परगट सिंह के राजनीति करियर पर…

परगट सिंह ने 2012 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के टिकट पर जालंधर कैंट से विधानसभा से चुनाव लगा, चुनाव में उन्हें जीत मिली। नवंबर 2016 में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को छोड़ दिया। पार्टी को छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते। चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक परगट सिंह पंजाब के कैबिनेट मंत्री रहे। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा सेवाएं तथा एनआरआइ मामलों में उन्होंने अहम् भूमिका निभाई।

परगट सिंह बने Punjab कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, जालंधर कैंट से विधायक को मिली कमान

चंडीगढ़/जालंधर: कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद की गई है।

परगट सिंह 2012 से जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में पिछले काफी समय से प्रदेश अध्यक्ष पद और संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर अलग-अलग गुटों के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं। वड़िंग के इस्तीफे से पहले हाईकमान द्वारा नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चा तेज थी।

अब परगट सिंह के सामने पंजाब कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment