Home क्राईम जालंधर : वृंदावन माथा टेकने गए परिवार के घर चोरी, सोना और नकदी ले उड़े

जालंधर : वृंदावन माथा टेकने गए परिवार के घर चोरी, सोना और नकदी ले उड़े

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : महानगर में लगातार चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही मामला उदय नगर में स्तिथ नाखां वाले बाग़ के पास
से सामने आया है, जहां एक घर पर चोरी हो गई है। परिवार 2 दिन से वृंदावन माथा टेकने गया था। अब आकर उन्होंने देखा तो, उनके होश उड़ गए। घर के सभी दरवाजे टूटे हुए थे।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि वृंदावन से हम 2 दिन बाद घर आये। दोपहर लगभग 3 बजे घर आकर देखा तो घर के दरवाजे टूटे हुए थे। 2 दिन से हम घर पर नहीं थे। वृंदावन से दोपहर 3 बजे वापिस आये तो देखा घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर इतने शातिर थे कि मेंन गेट के ताले को छोड़कर बाकि सभी ताले उन्होंने तोड़ दिए। 5 से 6 तोला सोना और डेढ़ लाख कैश लेकर फरार हो गए। हमारी करियाना की दुकान भी है। वहां भी उन्होंने चोरी की।

 

 

You may also like

Leave a Comment