Home पंजाबअमृतसर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे परगट सिंह, गोल्डन टेम्पल में सचिन पायलट संग टेका माथा

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे परगट सिंह, गोल्डन टेम्पल में सचिन पायलट संग टेका माथा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद परगट सिंह आज पहली बार पंजाब पहुंचे। परगट सिंह सबसे पहले गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे। अमृतसर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए पार्टी अध्यक्ष का जोरों शोरों से ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पंजाब प्रभारी सचिन पायलट भी थे। एयरपोर्ट से सीधे पहले परगट सिंह और सचिन पायलट गोल्डन टेम्पल पहुंचे और वहां माथा टेककर गुरु का शुक्राना किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की कार को खुद सचिन पायलट ने ही ड्राइव किया।

इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए परगट सिंह ने कहा कि आज वह श्री दरबार साहिब में शुकराना करने के लिए आए हैं। आज राजनीति का दिन नहीं है, मैं राजनीति जरूर करूंगा, लेकिन एक-दो दिन बाद। वहीं दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद परगट सिंह और सचिन पायलट प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर दुर्ग्याणा मंदिर भी माथा टेकने पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों ने आज

कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने पंजाब पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। 3 अक्टूबर को राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है।

परगट सिंह कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ दिल्ली से सुबह करीब 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से परगट सिंह सीधे गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सेंट पॉल चर्च और वाल्मीकि भाईचारे के रामतीर्थ में भी माथा टेका। परगट सिंह और सचिन पायलट ने नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में नतमस्तक होकर पहले ही दिन से पार्टी की कोर आइडियोलॉजी धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया है । इसके साथ ही उन्होंने राज्य कि जनता को यह जताने की कोशिश की है कि कांग्रेस के लिए हर धर्म के वोटर जरूरी हैं और पार्टी को सबका ख्याल है।

मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद वे मोहाली में कांग्रेस लीडरशिप की बैठक कर सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि इसके अगले दिन यानि शुक्रवार को उनका हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी दरबार में भी माथा टेकने का कार्यक्रम है। वहीं परगट सिंह ने दिल्ली से पंजाब लौटने से पहले उन्होंने दिल्ली में पूर्व प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मुलाकात की। मुलाकात के बाद परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में एकजुट है। उन्होंने कहा कि सभी की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। पंजाब में कांग्रेस एकजुट होकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment