




दोआबा न्यूज़लाईन
चंडीगढ़ : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में बकाया DA मामले को लेकर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी याचिका में कुछ ऑब्जेक्शन थे, जिन्हें दूर कर लिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई फिर से होगी। हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने के मामले में तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से पंजाब सरकार की अपील का स्टेटस तलब करते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी हैं। सुनवाई दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि कर्मचारियों नहीं उनके हक़ का पैसा नहीं मिल रहा हैं।




बता दें कि हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिन में बकाया DA देने के आदेश दिए थे, लेकिन पंजाब सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट चली गई। हालांकि अभी तक सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू नहीं हुई। इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि अगर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई शुरू नहीं करा सकती तो वह इस केस की सुनवाई करेगी। सरकारी कर्मचरियों ने काफी समय से बकाया DA को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हैं।





