Home जालंधर जालंधर में PM मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर जश्न, निकाली संकल्प यात्रा

जालंधर में PM मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर जश्न, निकाली संकल्प यात्रा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के सेवा कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महानगर में “विकसित भारत संकल्प सभा” एवं “सेवा संकल्प ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता मोजूद रहे।

इस दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत बनाने का सपना देखा है और भाजपा कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। इसी के साथ पंजाब को भी दोबारा विकसित और खुशहाल बनाने का संकल्प लिया जाएगा। अंगुराल ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। गुजरात के लोगों ने उन पर विश्वास जताया और इसके बाद पूरे देश ने भी उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत का सपना देख रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता पंजाब को भी उस विकसित भारत का मजबूत हिस्सा बनाने के लिए काम करेंगे।

जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने बोले कि पंजाब कभी ‘रंगला पंजाब’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन आज नशे, अपराध, भ्रष्टाचार और कर्ज के कारण प्रदेश की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की ओर से ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाकर सरकार के दावों की पोल खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण जिन माताओं ने अपने जवान बेटे खोए हैं, भाजपा उनकी आवाज बनकर पंजाब को बचाने की लड़ाई लड़ेगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment