Home जालंधर भोगपुर में पराली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली दुकानों में जा घुसी, शटर और अंदर रखा सामान टूटा, दुकानदारों में रोष

भोगपुर में पराली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली दुकानों में जा घुसी, शटर और अंदर रखा सामान टूटा, दुकानदारों में रोष

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आते भोगपुर में बुधवार सुबह एक पराली से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। इस हादसे में दुकानों के शटर और अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। लेकिन गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद अचानक मौके पर हड़कंप मच गया। यह हादसा भोगपुर के मेन जीटी रोड पर एक अहाते के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि आज सुबह बाजार बंद था, तभी पराली से भरी ओवरलोड ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी। गनीमत रही कि उस समय दुकान के बाहर या अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद पीड़ित दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिला। एक दुकानदार ने बताया कि दुर्घटना में उनकी दुकान का शटर पूरी तरह टूट गया है, जिससे उनका काम-धंधा ठप हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के बजाय ट्रॉली और ट्रैक्टर के मालिक उन पर ही दबाव बना रहे हैं।

वहीं घटना कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज ASI रंजीत सिंह ने बताया कि एक ट्रक जम्मू की ओर जा रहा था। सड़क क्रॉस करते समय ट्रक ने ओवरलोड ट्रॉली को साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद ग्रिल तोड़ते हुए ट्रॉली सीधे दुकानों में जा घुसी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हादसे में मुख्य गलती ट्रक ड्राइवर की सामने आ रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment