Home पंजाब भोगपुर नशेड़ी पुलिसकर्मी हंगामा मामले में जालंधर देहात पुलिस का Action, ASI सस्पेंड

भोगपुर नशेड़ी पुलिसकर्मी हंगामा मामले में जालंधर देहात पुलिस का Action, ASI सस्पेंड

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भोगपुर में बीते दिनों एक पुलिस कर्मी ने सरकारी वाहन से नशे की हालत में कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी थी। जिसके बाद मौके पर क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों द्वारा भारी हंगामा किया गया। इस मामले में संज्ञान लेते हुए जालंधर देहात पुलिस ने आरोपी ASI गुरसिंदर सिंह
को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर घटना की वायरल वीडियो और लोगों द्वारा मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान आरोपी कर्मचारी की पहचान एएसआई गुरसिंदर सिंह के रूप में हुई। एएसआई गुरसिंदर सिंह पुलिस लाइन जालंधर में तैनात था और घटना के वक़्त भोगपुर नेशनल हाईवे पर रिकवरी वैन पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। आरोपी ASI गुरसिंदर सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि और निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उसका सिविल अस्पताल काला बकरा में मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल से आई मेडिकल रिपोर्ट में साफ़ हो गया कि ASI घटना के समय शराब के नशे में धुत्त था।

वहीं डॉक्टरी परीक्षण में नशे की पुष्टि होने के बाद मामले की पूरी रिपोर्ट जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क को सौंपी गई। SSP विर्क ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए ASI गुरसिंदर को अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी को वापस पुलिस लाइन जालंधर भेज दिया गया है और उसके खिलाफ सख्त विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

SSP हरविंदर सिंह विर्क का कहना है कि किसी भी पुलिस कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही और कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भोगपुर में नशे की हालत में पुलिस कर्मियों की गाड़ी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, मौके पर भारी हंगामा

जालंधर के भोगपुर में सोमवार देर रात उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब नशे में धुत्त पुलिस कर्मियों ने अपनी गाड़ी से कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने वाले वाहन को रोककर घेर लिया। लोगों द्वार मौके पर भारी बवाल कटा गया। लोगों के अनुसार पुलिसकर्मी इस कदर शराब के नशे में धुत्त हुए पड़े थे कि उनका अपनी गाड़ी थोड़ा भी नियंत्रण नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने वहीं नशे कि हालत में पुलिसकर्मी कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दाल दी।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने अपने वाहन से नशे की हालत में सरकारी वाहन और तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हालांकि गनीमत भारी बात यह रही कि कोई जनि नुकसान नहीं हुआ है। घटना में एक गाड़ी का टक्कर की वजह से तैयार भी फट गया। कहा यह भी जा रहा है कि जब टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा तो वे निचे न उतर कर अंदर ही बैठे रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से शराबी पुलिसकर्मियों और पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी।

इस हंगामे के चलते सड़क पर भारी भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों का कहना है कि पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने पर आम जनता के तो चलन काटती है । पर जब खुद पुलिस के नुमाइंदे शराब के नशे में गाड़ियां ठोक रहे हैं तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा? प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ऐसे पुलिसकर्मी, जो खुद शराब पीकर गाड़ियां चला रहे हैं, वे समाज की सुरक्षा करने के बजाय लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन के एसएचओ को फोन पर दी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

 

You may also like

Leave a Comment