



दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़/जालंधर: कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद की गई है।




परगट सिंह 2012 से जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में पिछले काफी समय से प्रदेश अध्यक्ष पद और संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर अलग-अलग गुटों के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं। वड़िंग के इस्तीफे से पहले हाईकमान द्वारा नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चा तेज थी।
अब परगट सिंह के सामने पंजाब कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।





