Home क्राईम LPU हिंसा मामला : 9 आरोपी गिरफ्तार

LPU हिंसा मामला : 9 आरोपी गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़, पथराव और वाहनों में आगजनी की घटना सामने आई थी। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि यूनिवर्सिटी में उपद्रव करने के आरोप में अब तक 9 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान मौके पर एसएसपी गौरव तूरा और SIT के इंचार्ज वनीत अलाहवत भी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जेम्स दहिया, गगनदीप, जसमीत कुमार, अंतरिक्ष, साहिल, कृष्णा कुमार, भविष्य करण और आशुतोष शामिल हैं। आगे उन्होंने कहा कि नौवां आरोपी नाबालिग है। अधिकारियों के मुताबिक जसमीत कुमार और गगनदीप यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं हैं वह पिज्जा डिलीवरी का काम करते हैं। डिलीवरी के सिलसिले में उनका यूनिवर्सिटी में आना-जाना था।

लाठीचार्ज मामले में डीआईजी बोले पुलिस की ओर से शुरुआत में कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था। उनके अनुसार, जब कुछ छात्रों की ओर से पुलिस और मीडिया पर पथराव किया गया और वाहनों में आग लगा दी गई, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को वहां से हटाया था। इस मामले में अब तक 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद किया गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है।

पंजाब पुलिस का हमेशा से यही मानना ​​रहा है कि छात्रों के साथ प्यार और सहानुभूति से पेश आना चाहिए। पूरी घटना के दौरान पंजाब पुलिस ने बहुत संयम बरता है, क्योंकि वह विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करना चाहती थी। पंजाब पुलिस न्याय दिलाने के अपने संकल्प पर अडिग है। छात्रों की शिकायतों को दूर करने के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन लगातार उनसे बातचीत कर रहा है। साथ ही, पंजाब पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि जो कोई भी कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा और देश के कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। पंजाब पुलिस सभी के लिए शांति और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

You may also like

Leave a Comment