Home जालंधर जालंधर के कबीर नगर की 70 वर्षित बुजुर्ग माता लापता, कोई जानकारी मिलने पर परिवार से करें संपर्क

जालंधर के कबीर नगर की 70 वर्षित बुजुर्ग माता लापता, कोई जानकारी मिलने पर परिवार से करें संपर्क

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल में कबीर विहार की गली नंबर 7 स्थित चौधरी किराना स्टोर के पास रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने थाना बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी कि आज उनकी माता 70 वर्षीय मां अमरावती दोपहर 3.20 बजे हमें बिना बताए घर से चली गई हैं। हमने उन्हें बहुत ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिलीं। सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी माता को भूलने की बीमारी भी है।

उन्होंने पुलिस से निवेदन किया कि आप मेरी मां को ढूंढने में मेरी मदद करें। पहचान-अमरावती पत्नी ओम प्रकाश, उम्र 70 साल, ऊंचाई 5 फीट, गोरा रंग, कपड़े-भूरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। अगर किसी को माता के बारे में पता चले तो वह उनके पुत्र सुरेश कुमार के दिए मोबाइल नंबरों -9779498181,7837961510 पर संपर्क करें। इस संबंध में पुलिस ने माता अमरावती की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला अमरावती की तलाश के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment