




दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव से पहले शहर में सड़को के निर्माण का काम तेजी से होना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रताप बाग में सड़क के निर्माण कार्य को मेयर वनीत धीर ने हरी झंडी दे दी है। मेयर वनीत ने आज अलग-अलग सड़कों का शिलान्यास किया। गौरतलब हैं कि इस क्षेत्र और इसके आसपास के बाजारों (जैसे भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट और अटारी बाजार) को जाम से मुक्ति दिलाने और राहगीरों की सुविधा के लिए विभिन्न निर्माण योजनाओं पर काम भी चल रहा है। प्रताप बाग की सड़क आसपास के क्षेत्र को जोड़ती है, सड़क बनने से जनता को बहुत राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में इस इलाके का हाल-बेहाल हो जाता है, सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं।





नगर निगम प्रताप बाग में एक ऐसा प्रोजेक्ट लाने जा रहा है, जिससे दूकानदारों और ग्राहकों को बहुत फायदा होगा। नगर निगम द्वारा 20000 वर्ग फुट जमीन पर तीन मंजिला पार्किग तैयार की जाएगी। इससे आसपास के पुराने और तंग बाजारों में वाहनों का जमावड़ा नहीं लगेगा। फगवाड़ा गेट, अटारी बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, पंजपीर समेत कई तंग बाजार फायदे में रहेंगे। पार्किग बनने के बाद ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी।





