Home क्राईम जालंधर में बड़ा हादसा, तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 3 गंभीर घायल

जालंधर में बड़ा हादसा, तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 3 गंभीर घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर- कपूरथला रोड पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह एक तेज रफ्तार कार संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे बैठे मजदूरों से जा टकराई। हादसे में 3 मजदूर गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें तुरंत आसपास के लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के वक़्त कार के एयरबैग तक खुल गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी। इस दौरान अचानक ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बने गटर से टकराने के बाद मजदूरों की तरफ मुड़ गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कार चालक पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

 

You may also like

Leave a Comment