Home Uncategorized जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया CASO ऑपरेशन, 5 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया CASO ऑपरेशन, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क और मुकेश कुमार, पीपीएस, पुलिस अधीक्षक (स्थानीय/जांच) के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में घेराबंदी एवं सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। यह ऑपरेशन इंद्रजीत सिंह, पीपीएस, डीएसपी (जांच), सुखपाल सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन शाहकोट और ओंकार सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन नकोदर की निगरानी में किया गया। पुलिस टीम द्वारा उन स्थानों पर विशेष जांच की गई जहां पुलिस को नशीले पदार्थों की बिक्री या अन्य नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई थी।

इस ऑपरेशन की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन के लिए चिन्हित क्षेत्रों में लगभग 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। रावां दी माला, महितपुर और धरमे दी छन्ना सहित विभिन्न इलाकों में तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया, जिन्हें नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। कार्रवाई के दौरान 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 4 एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस टीम ने कार्रवाई के चलते 74 नशीली गोलियां बरामद की। वहीं आगे की जांच के लिए लगभग 10-12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशे की लत में शामिल व्यक्तियों की पहचान करना और उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि वे समाज की मुख्यधारा से फिर जुड़ सकें। इसके साथ ही कानून के अनुसार नशीले पदार्थों की बिक्री या वितरण में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी विर्क ने आगे कहा कि ऐसे अभियान जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने तथा समाज में नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को और सशक्त बनाने में मदद करते हैं। नशे की ओवरडोज से हुई हाल की मौतों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और कार्रवाई की नजदीकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस आने वाले दिनों में जिले में नशे के खिलाफ इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रखेगी।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment