Home क्राईम जालंधर पुलिस ने काबू किया फर्जी CIA कर्मचारी, आरोपी पर पहले से दर्ज है NDPS केस

जालंधर पुलिस ने काबू किया फर्जी CIA कर्मचारी, आरोपी पर पहले से दर्ज है NDPS केस

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर वेस्ट के एसीपी आतिश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भार्गो कैंप पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि कुछ अनजान लोग खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताकर एक घर की तलाशी ले रहे हैं।

वहीं सूचना मिलते ही भार्गो कैंप पुलिस स्टेशन की पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस पार्टी ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जालंधर के बस्ती गुजां निवासी करण कुंद्रा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति सीआईए स्टाफ के रूप में अपनी गलत पहचान बताकर एक घर की तलाशी लेने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर जनता से अपील करती है कि अगर कोई व्यक्ति पुलिस या किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी बनकर संदिग्ध हरकतें करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

 

You may also like

Leave a Comment