Home जालंधर जालंधर को मिले 11 नए AAP क्लीनिक, अब 96 क्लीनिक जिलावासियों को देंगे स्वास्थ्य सुविधाएं: मोहिंदर भगत

जालंधर को मिले 11 नए AAP क्लीनिक, अब 96 क्लीनिक जिलावासियों को देंगे स्वास्थ्य सुविधाएं: मोहिंदर भगत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा- यह क्लीनिक मुफ्त अति आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में वरदान साबित होंगे

जालंधर: शहर में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को निचले स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए पंजाब के बागवानी, रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने गीता कॉलोनी में नए आम आदमी क्लीनिक का औपचारिक उद्घाटन किया। यह शुरुआत मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश भर में 154 आम आदमी क्लीनिक प्रदेशवासियों को समर्पित करने के हिस्से के तौर पर की गई है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग और वार्ड इंचार्ज सुभाष गोरिया के साथ कैबिनेट मंत्री ने जिलावासियों को जालंधर में 11 और नए आम आदमी क्लीनिक खुलने की बधाई दी, जिनके द्वारा लोगों को मुफ्त अति आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इन नए 11 आम आदमी क्लीनिकों के साथ जिले में अब आम आदमी क्लिनिकों की संख्या 96 हो गई है।

समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार द्वारा सर्वांगीण विकास और कल्याण योजनाओं जैसे स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और रोजगार को सुनिश्चित किया जा रहा है। आम आदमी क्लीनिकों में उपलब्ध बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के बारे में जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इनमें 47 तरह के टेस्ट और 107 तरह की जरूरी दवाइयां बिल्कुल मुफ्त मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा इन केंद्रों में कुत्ते के काटने के एंटी-रेबीज टीकों के साथ जिले में 46 सूचीबद्ध अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment