Home जालंधर जालंधर बंद को मिला शहरवासियों का समर्थन, दलित समाज ने बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान को लेकर किया प्रदर्शन

जालंधर बंद को मिला शहरवासियों का समर्थन, दलित समाज ने बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान को लेकर किया प्रदर्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

प्रदर्शनकारियों ने कई जगह जाकर खुली दुकानों और बैंक को शांतिपूर्वक करवाया बंद

जालंधर: लुधियाना में चप्पलों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़ के विरोध में रोष स्वरूप दलित समाज की ओर से आज जालंधर बंद का आह्वान किया गया। इस बंद के दौरान श्री गुरु रविदास चौक पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र हुए और धरना देकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर प्रदर्शनकरियों ने रस्सियां लगाकर रास्ता बंद किया हुआ था।

बंद की कॉल के चलते शहर के मुख्य बाजार, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर बंद रहे। हालांकि शहर में एक बैंक खुला मिला, जहां जाकर जत्थेबंदियों द्वारा बैंक कर्मियों को बैंक बंद करने और शाम 5 बजे तक बंद का समर्थन करने की अपील की गई।

प्रदर्शनकारी भगवान वाल्मीकि चौक में एकजुट हुए और यहां से रैली निकालकर डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में खुली हुई दुकानों को विनम्रतापूर्वक बंद करवाया।

प्रदर्शनकारियों और दलित समाज के नेताओं ने लुधियाना पुलिस और पंजाब सरकार से बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें सख्त सजा देने की अपील की है।

 

 

You may also like

Leave a Comment