



प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे पर भाजपा को मिला जनसमर्थन, 2027 में पंजाब में कमल खिलने का विश्वास : इंजी. चंदन रखेजा


दोआबा न्यूजलाइन


जालंधर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जालंधर आगमन एवं उनके प्रेरणादायी संबोधन का प्रभाव पूरे पंजाब में देखने को मिला। जहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जालंधर पहुंचे, वहीं उनके विकासवादी विज़न, राष्ट्रहित की नीतियों एवं पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प से प्रभावित होकर जालंधर सेंट्रल मंडल-5 में कई परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।


भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मनोरंजन कालिया के नेतृत्व तथा जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दकोहा निवासी श्रीमती तरूणा जी, श्रीमती हरप्रीत कौर,ईशा जी, नव्या और एकता नगर निवासी लविश, डिंपल शर्मा सहित अनेक परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नव-शामिल सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जालंधर आगमन पंजाब के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित स्वरूप का लोकार्पण करने पहुंचे हैं, जो जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के लिए विशेष गर्व का विषय है क्यों कि यह स्टेशन उन्हीं के मंडल 5 का हिस्सा है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में किए गए विकास कार्यों और पंजाब के लिए उनकी स्पष्ट विकास नीति से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं।
इंजी. रखेजा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि “आज भाजपा में शामिल हुए परिवार वर्ष 2027 से पहले परिवर्तन की केवल एक झलक हैं। आने वाले समय में पंजाब की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना जनादेश देगी।”
कार्यक्रम के दौरान सभी नव-शामिल परिवारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशहित एवं पंजाब के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल-5 के अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, वरिष्ठ नेता मुनीश नडृडा जी, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, गगन बेदी, अमित दुरेजा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



