Home खेल फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना संग की कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया पर शेयर की Good News

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना संग की कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया पर शेयर की Good News

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

खेल: फ़ुटबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड और स्पैनिश मॉडल जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ आखिरकार शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली है। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की अंगूठियां फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रोनाल्डो और जॉर्जिना की लव स्टोरी साल 2016 में मैड्रिड से शुरू हुई थी। अभी एक साल पहले यानी 12 अगस्त 2025 को इन दोनों ने सगाई की थी। जिसकी जानकारी जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने सोशल मीडिया पर रिंग की फोटो फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर कर फंस को दी थी।

बताया जा रहा है कि रोनाल्डो 5 बच्चों के पिता हैं। जिनमे में से चार बच्चे उनके जॉर्जिना के साथ हैं और एक बेटा उनका पहले का है जिसकी माँ की जानकारी उन्होंने प्राइवेसी के चलते कभी शेयर नहीं की। बता दे कि उनके बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर का जन्म 2010 में हुआ था।

बता दें कि रोनाल्डो ने हाल ही में संपन्न हुए फीफा विश्व कप 2026 के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। रोनाल्डो स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल की हार के साथ उनका यह आखिरी विश्व कप सफर समाप्त हुआ। जिसमें उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान कुल 27 विश्व कप मैच खेलकर 11 गोल दागे। पेशेवर फुटबॉल इतिहास में 900 से अधिक आधिकारिक गोल करने वाले रोनाल्डो दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment