Monday, August 11, 2025
Home जालंधर जालंधर में फिर से लैंड पूलिंग नीति के विरोध में दिखे किसान, निकाली बाइक रैली

जालंधर में फिर से लैंड पूलिंग नीति के विरोध में दिखे किसान, निकाली बाइक रैली

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाबभर में भगवंत मान सरकार की लैंड पूलिंग नीति का विरोध किसानों द्वारा जोरों-शोरों से किया जा है। इसी कड़ी में आज जालंधर में किसानों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। किसानों ने कुक्कड़ पिंड से रैली शुरु की और रहमानपुर, सोफी पिंड होते हुए ओर कई गांवों से निकाली। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार और उसकी किसान विरोधी लैंड पूलिंग नीति का विरोध किया और जमकर नारेबाजी भी की।

मिली जानकारी के अनुसार यह बाइक रैली भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के अध्यक्ष मंजीत राय और किसान मजदूर संघर्ष समिति के का महासचिव सरवन एस. पंधेर के नेतृत्व में आयोजित की गई। जहां किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने सरकार के सामने लैंड पूलिंग नीति वापस लेने की मांग फिर से दोहराई।

रैली के दौरान भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के अध्यक्ष मंजीत राय ने कहा कि किसान की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने दी जाएगी, ये मेरा हमारे किसान भाइयों से वायदा है। हमारे साथ अन्य सभी किसान जत्थेबंदियों द्वारा रैली का ऐलान किया गया था। दिल्ली वाले किसानों को लूटने पर उतर आए हैं। लेकिन अब हम दोबारा दिल्ली वालों को दिल्ली का रास्ता दिखाएंगे।

वहीं रैली के अंत में नेताओं ने ऐलान किया कि 20 अगस्त को जालंधर छावनी के कुक्कड़ गांव में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजाब भर के किसान शामिल होंगे।

You may also like

Leave a Comment