Home जालंधर DC वरजीत वालिया ने SIR प्रक्रिया तहत राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की मीटिंग

DC वरजीत वालिया ने SIR प्रक्रिया तहत राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की मीटिंग

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा – घर-घर सर्वे चरण पूरा, 13 अगस्त से 12 सितंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे व आपत्तियां

जालंधर: जिला जालंधर के डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया द्वारा भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार वोटर सूचियों की चल रही स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के पहले चरण ‘घर-घर सर्वे’ के पूरा होने के उपरांत जिले की समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम मीटिंग की गई।

मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ‘घर-घर सर्वे’ चरण का काम 3 अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने विवरण साझा करते हुए बताया कि जिले में कुल 16,49,946 वोटरों में से 14,64,949 वोटरों के गणना फॉर्म प्राप्त करके डिजिटाइज किए जा चुके हैं। 1,84,997 वोटरों के गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुए, जिनमें 50,520 वोटर मृतक, 94,356 वोटर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित, 8,961 डुप्लीकेट एंट्रीज, 30,157 एब्सेंट या अनट्रेसेबल वोटर तथा 1,003 अन्य कारणों वाली श्रेणियों में पाए गए हैं।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर सूची का प्रकाशन 13 अगस्त को होगा और यदि किसी का नाम ड्राफ्ट वोटर सूची में दर्ज नहीं है तो वह 13 अगस्त से 12 सितंबर तक फॉर्म नंबर 6 भरकर वोट के लिए अपने चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी या अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास दोबारा दावा पेश कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को वोटर सूची की प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत वोटर सूची की कॉपी समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। यह वोटर सूची जिला चुनाव कार्यालय, चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालयों तथा बूथ लेवल अधिकारियों के पास भी उपलब्ध होगी।

डीसी वालिया ने आगे यह भी बताया कि जिन वोटरों की वोट अनमैप्ड (Unmapped) रह गई है, उन्हें 13 अगस्त से नोटिस भेजे जाएंगे। जिन वोटरों को नोटिस जाएगा, उन्हें चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज संबंधित चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी के पास जमा करवाने होंगे और इसके उपरांत चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी सुनवाई करके अपना आर्डर पास करेंगे तथा 12 अक्तूबर 2026 को वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जालंधर जिले में पहले 1,926 पोलिंग बूथ थे और अब भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार की गई रेशनलाइजेशन के उपरांत जिले में 1,997 पोलिंग बूथ हो गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने समस्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि SIR के अगले चरण में भी पहले की तरह पूर्ण सहयोग दिया जाए ताकि इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर, चुनाव तहसीलदार डॉ. दीपक राज तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment