दोआबा न्यूज़लाइन
ADC, एस.डी.एम. और सहायक कमिश्नर ने लोगों को ठंडा मीठा जल पिला कर निभाई सेवा
जालंधर: जालंधर के डीसी दफ्तर में आज अपने कामकाज के लिए आने वाले आम लोगों और अन्य राहगीरों को लू से बचाने तथा अत्यधिक गर्मी में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के मार्गदर्शन में लगाई गई इस छबील में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, एस.डी.एम. जालंधर-1 शुभी आंगरा और सहायक कमिश्नर (जनरल) बादलदीन द्वारा लोगों को ठंडा मीठा जल पिला कर छबील की सेवा निभाई गई।
वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल ने बताया कि हीट वेव्स (लू) से आम लोगों की सुरक्षा के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी आने वाले दिनों में नई सब्जी मंडी मकसूदां, बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर भी छबीलें लगाएगी। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के पैट्रन और लाइफ मेंबर जतिंदर पाल सिंह, एडवोकेट राकेश कुमार और सुरिंदर सिंह काहलों भी मौजूद थे।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखाकार नेक राम, स्टाफ बलविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, सन्नी कुमार, नरेश कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, गुरविंदर सिंह और रेड क्रॉस के वॉलंटियर गुरदेव राज, रोहित व विहान ने भी छबील के दौरान सेवा निभाई।






