

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि: आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।


वृष राशि: कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचें।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
मिथुन राशि: आज का दिन बेहद शुभ है। शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। उपाय: मां लक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाएं।

कर्क राशि: आज कार्यस्थल पर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी के साथ विवाद में न उलझें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।
सिंह राशि: कारोबार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल में रोली मिलाकर अर्पित करें।
कन्या राशि: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
तुला राशि: आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। रुके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।
उपाय: मंदिर में सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।
वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी को उधार देने से बचें।
उपाय: बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
धनु राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।
उपाय: विष्णु जी के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
मकर राशि: कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। संयम से काम लें।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि: आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यात्रा करने से बचें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं और जरूरतमंदों को पीले वस्त्र दान करें।

