Home जालंधर Daily Horoscope : सिंह राशि वालों को आज आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, करें ये उपाय…

Daily Horoscope : सिंह राशि वालों को आज आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, करें ये उपाय…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि: आज कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी से विवाद करने और जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
उपाय: माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि: आज मान-सम्मान में वृद्धि और व्यापार में लाभ की संभावना है। अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें और क्रोध से बचें।
उपाय: माँ स्कंदमाता को फल अर्पित करें और जरूरतमंद की सहायता करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि: करियर और पढ़ाई में प्रगति के संकेत हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत में संयम रखें और स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5

कर्क राशि: आज आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास बढ़ सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और अधूरे काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में बड़े निर्णय जल्दबाजी में न लें।
उपाय: माँ स्कंदमाता का ध्यान करें और घर के बड़ों का आशीर्वाद लें ल
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2

सिंह राशि: आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में विनम्र रहें और अपनी योजनाएँ सोच-समझकर साझा करें।
उपाय: माँ दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाएँ और जरूरतमंद को भोजन कराएँ।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1

कन्या राशि: काम समय पर पूरा करने और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। क्रोध और अनावश्यक बहस से बचें। साझेदारी में कोई फैसला लेने से पहले सभी शर्तें जाँचें।
उपाय: विद्यार्थियों को कलम या कॉपी दान करें।
शुभ रंग: समुद्री हरा
शुभ अंक: 5

तुला राशि: नए लोगों से संपर्क और नई योजनाओं पर चर्चा के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। किसी भी व्यावसायिक सौदे में जल्दबाजी न करें।
उपाय: माँ दुर्गा की आरती करें और मीठी वाणी का प्रयोग करें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें और पर्याप्त आराम करें।
उपाय: माँ स्कंदमाता को केले का भोग लगाएँ।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9

धनु राशि: भाग्य का साथ मिलने और अधूरे काम पूरे होने की उम्मीद है। पढ़ाई, शोध और करियर की योजनाओं पर ध्यान दें। अनजान लोगों पर आँख बंद करके भरोसा न करें।
उपाय: चने की दाल और हल्दी का दान करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 3

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलने और व्यापार में लाभ की संभावना है। जीवनसाथी या परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना फायदेमंद होगा।
उपाय: माँ दुर्गा की आरती करें और बुजुर्गों का सम्मान करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि: पढ़ाई और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में उधार लेने-देने और जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।
उपाय: माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और जरूरतमंद की मदद करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 11

मीन राशि: परिवार का सहयोग मिलेगा और जिम्मेदारियों को पूरा करने का अच्छा अवसर है। करियर में प्रगति की संभावनाएँ बन सकती हैं। अपने स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें।
उपाय: माँ स्कंदमाता को फल अर्पित करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 3

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

 

 

You may also like

Leave a Comment