







दोआबा न्यूज़लाइन



अमलोह: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर प्रदेश स्तरीय रैली करेंगे। इस दौरे को लेकर AAP द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अमलोह में आज CM मान पंजाब में तैयार किए गए करीब 1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
इस रैली को लेकर आम आदमी पार्टी के वर्करों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि आज रैली के दौरान मुख्यमंत्री
मान अमलोह के गांव शाहपुर में मुख्यमंत्री खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अनाज मंडी में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली में पहुंचेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।
वहीं सीएम मान के इस दौरे को लेकर रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के भी जिला प्रशसन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कहा यह भी जा रहा है कि इस रैली में पहुंचकर प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे।


