Home राज्य Breaking : प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट सुरक्षित

Breaking : प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट सुरक्षित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एयरफोर्स के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रॉस होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे माघ मेले से 3 किमी दूर केपी कॉलेज के पीछे बड़े तालाब में एक एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और गिरता हुआ दिखाई दिया। हादसे के समय जोरदार धमाके कि भी आवाज आसपास के लोगों को सुनाई दी। घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे।

प्रयत्यक्षदर्शियों के अनुसार एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले दोनों पायलट पैराशूट कूदे और तालाब में गिर गए और दलदल में फंस गए। कहा यह भी जा रहा है कि बचाव टीमों के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों द्वारा दोनों पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। गनीमत रही कि एयरक्राफ्ट क्रैश होकर रिहायशी इलाकों में नहीं गिरा क्योंकि जहां हादसा हुआ वह शहर के बीचों-बीच का इलाका है। तालाब के साथ ही एक स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं।

वहीं हादसे की सूचना पाकर मौके पर सेना का हेलिकॉप्टर भी पहुंच गया। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि तालाब में विमान गिरा, वहां चारों तरह दलदल है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई भी टीम नहीं पहुंच पाई।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment