Home जालंधर पंजाब एक्टिविस्ट झोटा की हत्या के रोष में जालंधर में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

पंजाब एक्टिविस्ट झोटा की हत्या के रोष में जालंधर में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और ड्रग्स के धंधे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने समाज को हिलाकर रख दिया है। इसी कड़ी में जालंधर के डीसी दफ्तर के बाहर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति और ड्रग्स के मुद्दे पर जवाबदेही की मांग की।

इस मौके पर पूर्व विधायक और जालंधर कैंट से भाजपा के हल्का इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि सवाल सिर्फ एक व्यक्ति की मौत का नहीं है, बल्कि पंजाब के हर नागरिक की सुरक्षा का है। ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा और हर हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोग सुरक्षा चाहते हैं, नशा मुक्त समाज चाहते हैं और अपने सवालों के जवाब चाहते हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment