Home जालंधर पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में प्रेससवार्ता के दौरान भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा (BM3) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया। संगठन ने बताया है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के अनुसार यह फैसला दलित, मूलनिवासी, पिछड़े वर्ग, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। BM3 का आरोप है कि दशकों से पंजाब में सरकारें बदलती रही हैं, चेहरे बदलते रहे, नारे बदलते रहे, लेकिन दलितों, मूलनिवासियों, पिछड़े वर्गों, मजदूरों और गरीब परिवारों की जिंदगी उम्मीद के मुताबिक नहीं बदली। उनका कहना है की हर बार चुनावों से पहले वादे तो किए गए, लेकिन अधिकारों का मुद्दा अक्सर पीछे छूट गया।

भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने अपने बयान में साफ़ कर दिया है कि जब तक विधानसभा में मूलनिवासी समाज की मजबूत और प्रभावी भागीदारी पक्की नहीं होती, तब तक सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई अधूरी ही रहेगी। संगठन ने अपने अभियान का नारा “अब नहीं चलेगी वोटों की राजनीति, अब होगी हकों की राजनीति” घोषित किया है। BM3 ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव केवल सरकार बनाने का नहीं, बल्कि स्वाभिमान, सम्मान और संविधान की रक्षा का भी चुनाव है।

इस दौरान मोर्चा ने पंजाब के मतदाताओं से अपील की है कि कि अगर आप भी मानते हैं कि पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर अधिकार और सम्मान की राजनीति अपनाने का समय आ गया है, तो इस लोकतांत्रिक आंदोलन का हिस्सा बनें। बता दें कि पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। लेकिन अब BM3 के इस ऐलान से राज्य की राजनीतिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment