Home क्राईम जालंधर के गाजीगुल्ला अंडरब्रिज बेरीयर को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बैरियर पोल उखड़ कर एक्टिवा पर जा गिरा

जालंधर के गाजीगुल्ला अंडरब्रिज बेरीयर को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बैरियर पोल उखड़ कर एक्टिवा पर जा गिरा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

एक्टिवा चालक ने भागकर बचाई जान, नशे में धुत्त था ट्रक चालक

जालंधर: जालंधर के गाजीगुल्ला अंडरब्रिज के पास बीती रात तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार गाजीगुल्ला अंडरब्रिज के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगे लोहे के पोल और अंडरब्रिज बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके कारण एक पोल उखड़कर वहां से गुजर रही एक एक्टिवा पर जा गिरा। हादसे में एक्टिवा पिलर के नीचे आने से बुरी तरह डैमेज हो गई, लेकिन राहत भरी बात यह रही कि एक्टिवा सवार व्यक्ति बाल- बाल बच गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने मौके से भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रयत्क्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नंबर HR 38 X 4644 का ड्राइवर लापरवाही से वाहन चला रहा था। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि बीती देर रात शराब के नशे में होने के कारण ड्राइवर का ट्रक पर नियंत्रण खो गया और ट्रक अनयंत्रित होकर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए बैरियर से टकरा गया। जिसके कारण एक खंबा उखड़कर वहां से गुजर रही एक एक्टिवा पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में एक्टिवा चालक की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला तो उसकी हालत देखकर हैरान रह गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर इतना नशे में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने लड़खड़ाती आवाज में इतना ही बताया कि वह मक्सूदां सब्जी मंडी से ट्रक लोड करके आ रहा था।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक कि रफ़्तार इतनी ज्यादा थी कि वह लोहे के मजबूत पोल को उखाड़ते हुए आगे निकल गया। एक्टिवा चालक व्यक्ति जग्गू चौक की तरफ से आ रहा थ। पीड़ित एक्टिवा चालक ने बताया कि वह उस समय अकेला था। टक्कर के बाद पोल उसके सिर पर गिरने ही वाला था, लेकिन उसने समय रहते पीछे हटकर अपनी जान बचा ली।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच की। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment