Home Uncategorized Jalandhar में 19 लाख की लूट निकली रची रचाई साजिश

Jalandhar में 19 लाख की लूट निकली रची रचाई साजिश

by Doaba News Line

जालंधर : Jalandhar के अर्बन एस्टेट में कुछ दिन पहले 19 लाख 10 हजार की लूट का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भीमा उर्फ फूल कुमार पुत्र संत राम वासी गावं डोगलिया झंगी घाट वेहरीच (यू पी ) ,अभी पुत्र राधे शाम उर्फ घसीटा राम वेहरीच (यू पी ) के तौर पर हुई जोकि हाल में जालंधर के खुरला किंगरा में रह रहे थे। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने माननीय कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया। पुलिस जांच दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया ,कि लूट की साजिश खुद दम्पति द्वारा बीमा क्लेम हासिल करने के करबाई गई थी।

एडीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को बैंक एन्क्लेव निवासी प्रिया वर्मा ने शिकायत दर्ज करबाई थी कि वह अपने पति के साथ बैंक से 19 लाख 10 हजार रुपए निकलवाकर किसी को देने जा रही थी। तो अचानक मोटर साइकिल दो सवारों ने अर्बन एस्टेट फेज -2 एलजी शोरूम के पास उनसे रुपयों का लिफाफा छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि थाना डिवीज़न नंबर सात के प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह की टीम ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जैसा की एडीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि जाँच के दौरान आरोपियों ने बताया कि योजना के तहत उन्हें एलजी स्टोर के पास प्रिया वर्मा से खाली बेग लेकर भागना था ताकि दम्पति 19 लाख 10 हजार की लूट की रपोर्ट दर्ज करवा करके बीमा राशि ले सके। आरोपियों ने बताया कि खाली बेग छीनने के बाद उन्होंने उसे रास्ते में ही फेंक दिया , और इस काम के लिए उन्हें 7000 रुपए मिले थे ,जो हमने आपस में बाँट लिए।


 

एडीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि हमें जांच के दौरान ही शक था कि यह सोची समझी चाल है। अधिकारीयों ने बताया कि जाँच दौरान जब प्रिया वर्मा को यह शक हो गया कि पुलिस आरोपियों तक पहुँच सकती है और उनको गिरफ्तार कर सकती है तो उसने बड़ी चालाकी से आरोपियों को यू पी भेज दिया और जिस मोटर साइकिल से उन्होंने बारदात की थी उसको भी साथ भेज दिया। लेकिन पुलिस ने फिर भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

 

 

You may also like

Leave a Comment