Home क्राईम जालंधर की स्पोर्ट्स मार्किट में बड़ी चोरी, कर्मचारी ने ही दुकान से उड़ाए 8.50 लाख रुपए

जालंधर की स्पोर्ट्स मार्किट में बड़ी चोरी, कर्मचारी ने ही दुकान से उड़ाए 8.50 लाख रुपए

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से चोरी का एक और नया मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट के बस्ती नौ की स्पोर्ट्स मार्किट में ‘सन फ्लाई’ दुकान के गल्ले से उनका ही कर्मचारी 8.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। जब दुकान के मालिक ने आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ़ कैद हो गई है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकान की मालकिन मधु गुप्ता ने बताया कि उनकी शॉप पर काम करने वाला सोनू तिजोरी से साढ़े आठ लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। उसने बताया कि किसी ग्राहक की पेमेंट आई हुई थी जिसे उनके पति गलती से दुकान की तिजोरी में ही भूल गए थे। दुकान में चोरी के साथ सोनू दुकान की गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस का फ़ोन आया और उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी लावारिस हालत में अंबाला से बरामद हुई है।

वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज बरामद की। पुलिस दुकान के आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पीड़ितों ने अपने कर्मचारी सोनू के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उसे जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment